Gold-Silver की कीमतों में अब आई इतनी गिरावट

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज एक बार फिर से इन दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 के सोने के वायदा भाव में आज सुबह 0.03 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
यानी इस सोने में आज 17 रुपए की मामूली गिरावट आई है। इससे यह 49,324 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत भी 49,305 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। आज सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
वहीं चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज सुबह गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर आज पांच मार्च, 2021 के चांदी के वायदा भाव में 55 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही यह 65,500 रुपए प्रति किग्रा पर ट्रेड करती नजर आई। गौरतलब है कि आगामी समय में सोने की कीमतों में ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है।