किसानों का समर्थन हासिल करने के लिए BJP अब शुरू करेगी ये अभियान

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अब इस राज्य में किसानों का समर्थन हासिल करने के लिए एक अभियान शुरू करने जा रही है।
आज एक दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा यहां पर ‘एक मुट्ठो चावल’ अभियान की शुरुआत करेंगे। जेपी नड्डा द्वारा इस अभ्यिान की शुरुआत दूर दराज के गांव पूर्वी बर्दवान से की जा सकती है।
पश्चिम बंगाल में आज से शुरू हो रहे अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता राज्य के 48 हजार गांवों में प्रत्येक किसान के घर तक पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा इन घरों से चावल एकत्रित किए जाएंगे। भाजपा का ये अभियान अभियान 24 जनवरी तक चलेगा।
इसके बाद इन चावलों की सहायता से 25 से 30 जनवरी के बीच किसानों और गरीबों के लिए खाना बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 73 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।