Bollywood
फिल्म पृथ्वीराज के कारण सुर्खियों में बने अक्षय

इंटरनेट डेस्क। अभिनय के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। अब वह अपनी आगामी फिल्म पृथ्वीराज के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं।
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर राजा सुहेल देव का किरदार भी निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इन दिनों फिल्म पृथ्वीराज में राजा पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार की अश्विन वर्दे के साथ राजा सुहेल देव पर बनने वाली फिल्म को लेकर चर्चा हो चुकी है।
राजा सुहेल देव की भारतीय इतिहास के पराक्रमी राजाओं में गिनती होती है। इतिहास के इस पराक्रमी राजा के ऊपर लेखक अमीश त्रिपाठी ने एक किताब लिखी है। इस किताब के राइटस अश्विन वर्दे ने खरीदे हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म को बहुत बड़े स्केल पर शूट करने की योजना बनाई जा रही है। फिल्म को देश के अलग-अलग भागों में शूट किया जाएगा।