रजनीकांत का आज जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

इंटरनेट डेस्क। अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके अभिनेता रजनीकांत का आज जन्मदिन है। रजनीकांत का जन्म आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था। आज हम इस सुपरस्टार अभिनेता की संपत्ति की बात करने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, पद्म भूषण से भी सम्मानित रजनीकांत 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। रजनीकांत की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर है। रजनीकांत के पास 110 करोड़ के कुछ व्यक्तिगत निवेश और चेन्नई में एक बड़ा घर है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ है। पुणे में स्थित घर की कीमत करीब 40 करोड़ बताई जाती है।
बताया जाता है कि वह एक फिल्म की 80 करोड़ के आसपास फीस लेते हैं। दक्षिण भारत में थलाइवा और भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। बॉलीवुड की उनकी प्रमुख फिल्में 2.0, इंसाफ कौन करेगा, खून का कर्ज, क्रांतिकारी, मेरी अदालत, जॉन जॉनी जनार्दन, भगवान दादा, अंधा कानून, चालबाज और इंसानियत का देवता आदि हैं।