New agricultural law: किसानों ने दी अब ऐसा करने की धमकी

इंटरनेट डेस्क। नए केन्द्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा शुरू किया गया आंदोलन अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। आज किसान आंदोलन का 17वां दिन है। देश के किसान तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
सरकार के साथ किसानों की कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। अब किसानों की ओर से दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने की धमकी दी जा चुकी है। किसान संगठनों को अब कृषि कानूनों की वापसी के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं है। हालांकि किसानों ने केन्द्र सरकार से बातचीत के दरवाजे खोल रखे हैं।
खबरों के अनुसार आज किसानों द्वारा दिल्ली में विरोध मार्च निकाला जाएगा। किसानों ने आज देशभर के सभी टोल नाकों को भी टोल फ्री करने की घोषणा भी की है। किसानों के इस कदम से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है।