महीप कपूर फिल्म फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के कारण सुर्खियों में

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर इन दिनों अपनी फिल्म फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। महीप कपूर की ये फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। ज्वैलरी डिजाइनर महीप कपूर ने इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कई बड़े स्टार्स के लिए ज्वैलरी डिजाइन करने वाली महीप ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के लिए ज्वैलरी डिजाइन किए थे। खुद का ब्रांड चलाने वाली महीप कई करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक है। वह सलाना करोड़ों रुपए कमाती है।
खबरों के अनुसार, साल 2019 में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर की कुल संपत्ति की कीमत 55 करोड़ थी। वह कई ज्वेलरी शोज भी ऑर्गेनाइज कर चुकी है। उन्हें निजी जीवन में ज्वैलरी डिजाइन करना बहुत ही पसंद है। महीप सोशल मीडिया की सुर्खियों में भी बन रहती हैं। महीप कपूर मॉडलिंग और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।