धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार फिर से बने नाना-नानी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार कलाकार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार फिर से नाना-नानी बन गए हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा ने शुक्रवार को जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी अहाना को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।
अहाना और उनके पति वैभव वोहरा ने प्यार से नवजात शिशुओं का नाम एस्ट्रा और एडिया वोहरा रखा है। अहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कुछ चमत्कार जोड़े में आते हैं। हम अपनी जुड़वां लड़कियों, एस्ट्रा और एडिया के आगमन की घोषणा करने के लिए धन्य हैं।
गौरतलब है कि हेमामालिनी की छोटी बेटी और ईशा देओल की छोटी बहन अहाना की 2 फरवरी, 2014 को एक भव्य समारोह में व्यवसायी वैभव वोहरा से शादी हुई थी। अहाना और वैभव के पहले से ही एक बच्चा है। जिसका नाम दरियान वोहरा है।