पवन कुमार बंसल बने Congress के कोषाध्यक्ष

इंटरनेट डेस्क। पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन से ये पद रिक्त हो गया था।
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि क ांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल फिलहाल पार्टी के प्रशासनिक मामलों के प्रभारी हैं।
72 साल के पवन कुमार बंसल मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी कार्य कर चुके हैं। वह 10वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं।गौरतलब है कि पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में 25 नवंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हीं के पास पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी।