एक दिसंबर से धान खरीदी, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
रायपुर. कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने आज अभनपुर एवं आरंग विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी जाए। कोचियो एवं बिचैलियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान आज धान उपार्जन केंद्र संकरी, पिपरौद, पटेवा ,भलेरा, गौरभाट तथा खुटेरी उमरिया पहुंचकर वहां निरीक्षण करते हुए समिति के कर्मचारियों तथा संबंधित अधिकारियों से कहा कि आगामी एक दिसंबर से धान खरीदी किया जाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी ना हो। उन्होंने इन केंद्रों में किसानों के पंजीयन संख्या तथा धान के रकबे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप छोटे किसानों का टोकन पहले काटी जाएं। किसान एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों में बने चबूतरों का भी निरीक्षण किया और कहा कि धान का एक दाना भी बर्बाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली तथा टोकन का जंपिंग ना होने देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व को बिचैलियों पर नजर रखने तथा उपार्जन केंद्रों की उपयुक्त व्यवस्था देखने के लिए फ्लाइंग स्कॉट टीम बनाने के निर्देश दिए तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच हेतु चेक लिस्ट बनाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिशिचत करने को कहा।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता तथा कांटा बाट के सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने नए एवं पुराने बारदाना के अनुसार स्केटिंग करने ,आद्र्रता मापन एवं गुणवत्ता परीक्षण करने तथा खरीदी का ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए।