केन्द्री की घटना दुःखद, राजनीति न करे रमन – धनेन्द्र साहू

रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अभनपुर के विधायक धनेन्द्र साहू ग्राम केन्द्री पहुंचे जहाँ कमेलेश साहू द्वारा अपने परिवार को मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था. श्री साहू मृतक के भाई एवं उनके पड़ोसी से मिले और उनके आस पास के लोगों से भी मिलकर चर्चा की.
मिली जानकारी अनुसार मृतक के घर में ,खाने पीने की कोई कमी नही थी। घर पर चांवल भी रखा हुआ था। मेहनतकश व्यक्ति था। पति पत्नी दोनो कमाने जाते थे। उनकी माता को भी पेंशन की राशि एवं चांवल भी मिला है। वह खुशहाल जिन्दगी जी रहा था। सारे लोग हतप्रद है उनके उन पर किसी का कर्जा भी नही था। कहीं कोई तकलीफ भी नही थी फिर भी ऐसी दुःखद घटना जैसे घटी है ये सभी के लिए दुखद घटना है।
उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है और अभी प्रारंभिक जांच में जो बाते सामने आयी है। कमलेश मृतक ने किन्ही भी कारणो से अपनी पत्नी की हत्या किया एवं बच्चों का गला घोटकर हत्या किया एवं फिर खुद फांसी के फंदे मे झुल गया।
श्री साहू ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह केन्द्री गाँव गये थे और वहां सरकार के उपर कुछ भी आरोप लगा रहे है। हकीकत को पहले जाने और पहले समझे। आज अच्छा है वे गांव गये है। आज पहली बार उन्हे 15 साल में जनता की सुध आ रही है। अब उनकी आत्मा जागृत हुई है। उनके शासन काल में हजारो लोग प्रदेश में आत्म हत्या से मरे लेकिन कभी रमन सिंह के पास में संतावना के दो शब्द पीड़ित परिवारो के लिए नही रहा। मेरे अभनपुर विधान सभा क्षेत्र में ही कईयों ने आत्महत्या किया। आज उनकी आत्मा जागृत हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कुछ भी आरोप लगाकर राजनीति करना शोभा नही देता।