कर्नाटक: कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली(realtimes) कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीस गठबंधन की सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा गए हैं। शनिवार को कर्नाटक की सत्तारूढ़ गठबंधन की सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा गया है। रहे हैं। कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंपा दिया है।
कर्नाटक सरकार पर यह संकट ऐसे समय पर आया है जब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि मैं विधानसभा अध्यक्ष के पास इस्तीफा देने आया हूं। मैं अपनी बेटी और कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी के बारे में नहीं जानता। वह एक स्वतंत्र महिला हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के.आर रमेश कुमार ने 11 विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि 11 विधायकों ने मेरे कार्यालय में त्यागपत्र दिया है। मैं मंलगवार को ऑफिस आऊंगा। कानून के मुताबिक हम विधायकों को वापस नहीं लौटा सकते हैं. हम नियम कायदों के मुताबिक काम कर रहे हैं। मैं बेंगलुरु में नहीं हूं इसलिए मंगलवार को दफ्तर जाएंगे तो फिर इस मामले को देखा जाएगा।