national
जगन्नाथ यात्रा आज, देश विदेश से जुटे श्रद्धालु

नई दिल्ली(realtimes) उड़ीसा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त भारत के कोने कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। इस रथ को विश्व प्रसिद्ध बताया गया है।
कहते है कि इस रथ में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बैठे होते हैं और जो भक्त सच्चे मन से भगवान की इस रथ यात्रा में शामिल होता है और रथ को खींचने में हाथ लगता है। उसके सभी पाप मिट जाते हैं।
इस यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस रथ यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमे शामिल होने के लिए दुनियाभर के श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। बता दें कि यह रथ यात्रा ना सिर्फ पुरी बल्कि पूरे देश में आयोजित की जाती है।