आज भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 895 नए मामले

नयी दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेजी बढ़ रही है। प्रतिदिन कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। बीते दो दिन में भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख के करीब मामले सामने आए हैं। अगर यही स्थिति रही तो भारत बहुत जल्द विश्व में दूसरे नंबर पर आ जाएगा।
वेबसाइट कोविड19 इंडिया के मुताबिक, 25 जुलाई यानी आज भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 895 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन में 761 लोगों की मौत हुई है। वहीं 32,514 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं।
बता दें कि भारत के राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। देश में महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना और दिल्ली प्रभावित है।
भारत में कोरोना वायरस के 48,895 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13,37,022हो गयी है। इनमें 4,55,089 एक्टिव मामले हैं। जबकि, देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8,50,107 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के अब तक 31406 लोगों की मौत हुई है।