छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश बढ़ा: अब 6 दिन की होगी छुट्टियां, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश बढ़ा: अब 6 दिन की होगी छुट्टियां, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है।

पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन ने छुट्टियों की अवधि को बढ़ाकर कुल 6 दिन कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

​6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश

​जारी नए आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में अब 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली का अवकाश रहेगा।

​गौरतलब है कि इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर तक यानी 5 दिनों के लिए तय की गई थीं। लेकिन शासन ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश की अवधि में एक दिन का इजाफा कर इसे 11 नवंबर तक कर दिया है।

​विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिला विशेष लाभ

​शासन के इस निर्णय से प्रदेशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक स्टाफ में खुशी का माहौल है। पर्व के दौरान एक दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलने से छात्र और शिक्षक अपने परिवार के साथ दीपावली का पर्व और अधिक उत्साह व उल्लास के साथ मना सकेंगे।

Related Articles

Back to top button