सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज का रेट

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।
भाव में बदलाव होने के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी सांकेतिक कमजोरी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया।
इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



