जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रधान कार्यालय परिसर में भगवान बलराम की जयंती और हलषष्ठी का पर्व मनाया गया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रधान कार्यालय परिसर में भगवान बलराम की जयंती और हलषष्ठी का पर्व मनाया गया

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रधान कार्यालय परिसर में भगवान बलराम की जयंती और हलषष्ठी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की उपस्थिति में किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सहकारी जनप्रतिनिधियों ने किसानों, श्रमिकों और

अन्नदाताओं की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि देश और प्रदेश के किसानों की मेहनत सफल हो और कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि बनी रहे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा, जनप्रतिनिधि रमाकांत द्विवेदी, लेखूदास, राजेन्द्र यादव, अजय तिवारी और योगेन्द्रधर दिल्लीवार मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम में बैंक अधिकारी हृदेष शर्मा, कुसुम ठाकुर, के.के. नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन और एस.पी. वाहने सहित प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button