Bank Holiday 2026: 26 अगस्त को इन राज्यों में बंद रहेंगी बैंक कई शाखाएं, जानें क्या आपका शहर भी है लिस्ट में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Bank Holiday 2026: 26 अगस्त को इन राज्यों में बंद रहेंगी बैंक कई शाखाएं, जानें क्या आपका शहर भी है लिस्ट में

Bank Holiday 2026: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 26 अगस्त 2026 की तारीख जरूर ध्यान में रखें। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस दिन कई राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे:

उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर।

हालांकि बैंक की छुट्टियां क्षेत्र और स्थानीय त्योहार के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए शाखा जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।

ईद-ए-मिलाद और ओणम के कारण छुट्टी

26 अगस्त को कई हिस्सों में ईद-ए-मिलाद (बारावफात) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं केरल में इसी दौरान ओणम का प्रमुख पर्व थिरुवोणम मनाया जा रहा है, जिसके कारण राज्य में भी बैंकिंग अवकाश रहेगा।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त, शुक्रवार को भी कई राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

इसलिए अगर किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए शाखा जाना है तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही काम पूरा करना बेहतर रहेगा।

UPI और ऑनलाइन बैंकिंग रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

हालांकि, दस्तावेज जमा करने या ऐसे काम जिनके लिए शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाना जरूरी है, उन्हें बैंक अवकाश से पहले निपटा लेना बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button