मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शराब सेवन से युवक की बिगड़ी तबियत अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

जगदलपुर। जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगुड़ा निवासी युवक की देर रात स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाने के दैरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर बोधघाट पुलिस ने युवक के शव को पीएम के भिजवा दिया, जिसका आज साेमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगुड़ा निवासी बिट्टू उम्र 25 वर्ष अपने परिजनों के साथ रहता था। वह अधिक शराब सेवन करने का आदि था। बताया जा रहा है कि बिट्टू ने शराब पीने के बाद अपने घर आ गया।

जहां देर रात उसका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाने के दाैरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का खुलासा होगा कि युवक की मौत का मुख्य वजह क्या है।

 

Related Articles

Back to top button