दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी

आईपीयल: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के लिए टी नटराजन और लुंगी एंगिडी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली जबकि कप्तान अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। लखनऊ के स्कोर के जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर 4 विकेट खोकर 142 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिख नॉर्खिया, प्रिंस यादव।
दिल्ली ने पहले ही मैच में चखा जीत का स्वाद
दिल्ली कैपिटल्स ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया है। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर में 6 विकेट से हरा दिया है। समीर रिजवी दिल्ली की जीत के हीरो रहे। रिजवी ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छ्क्के निकले।
रिजवी और स्टब्स के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर दिल्ली को जीत के करीब पहुंचा दिया है। इस दौरान दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हो गई है। रिजवी 63 और स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
समीर रिजवी ने पूरी की फिफ्टी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 142 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उनकी तरफ से समीर रिजवी के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जिसे उन्होंने 38 गेंदों में पूरा कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान 106 रन बना लिए थे। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए 36 गेंदों में 36 रन चाहिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर्स में बनाए 87 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 142 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत हासिल करने के लिए 48 गेंदों में 55 रन और बनाने हैं।
रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 50 रन की पार्टनरशिप
10 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 77 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। दिल्ली को अब जीत के लिए 10 ओवर में 65 रनों की दरकार है।
दिल्ली को लगा तीसरा झटका
दिल्ली का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया है। पथुम निशंका सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। दिल्ली ने 25 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए हैं। निशंका को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया।
केएल राहुल डक पर आउट
मोहम्मद शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। केएल अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
दिल्ली को मिला 142 रनों का लक्ष्य
लखनऊ की टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई है। लुंगी एंगिडी ने 19वें ओवर में 2 विकेट चटकाते हुए लखनऊ की पारी को समेट दिया है। लुंगी ने 3 विकेट अपने नाम किए। टी नटराजन के खाते में भी 3 विकेट आए।



