मुख्यमंत्री  साय आज बिलासपुर जिला के दाैरे पर,  विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मुख्यमंत्री  साय आज बिलासपुर जिला के दाैरे पर,  विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे।  इस दौरान वे अरपा रिवर व्यू के समीप नवनिर्मित अटल परिसर में आयोजित समारोह में 26.93 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय द्वारा लगभग 12.43 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर, 73.22 लाख रुपये से निर्मित वार्ड क्रमांक 18 स्थित मराठी कन्या शाला भवन का प्रथम तल, 10 करोड़ रुपए की लागत से इमलीपारा में निर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तथा 1.20 करोड़ रुपये से निर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र शामिल हैं। ये सभी कार्य शहर की शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय लगभग 14.50 करोड़ रुपये की लागत के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 12.95 करोड़ रुपये की लागत से अरपा क्षेत्र में सड़क, नाला एवं पिचिंग निर्माण कार्य, 1.04 करोड़ रुपये से जरहाभाठा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य तथा उसलापुर क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं चबूतरा निर्माण कार्य शामिल हैं।

हि

Related Articles

Back to top button