पिता की डांट से नाराज पुत्री ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या, मामले की जांच जारी  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पिता की डांट से नाराज पुत्री ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या, मामले की जांच जारी 

कांकेर। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब उसकी मां घर आई तो बेटी को फंदे पर लटका देख आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। माैके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़गांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार सुबह ग्राम जवाहर खेड़ेगाव निवासी कमलेश नरेटी की 19 वर्षीय बेटी खेमिन नरेटी को पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया, जिसके बाद पिता घर से बाहर काम से चले गए।

उसकी मां गांव में महुआ बीनने चली गई, जबकि छोटा भाई मोहल्ले में खेलने के लिए चला गया। पिता की डांट बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी ही चुन्नी को फंदा बनाते हुए घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसकी मां महुआ बीनकर घर वापस आई तो बेटी को खोजा तो बेटी को फंदे से लटका देख आस-पास के लोगों को बुलाया। तत्काल युवती को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस घटना से परिवार बुरी तरह से टूट गया। उनका कहना था कि पिता की डांट को इतना बुरा मान लिया कि अपना जीवन ही समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button