मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

विज्ञान आधारित एआई गवर्नेंस प्रगति पर ब्रेक नहीं, समाधान का एक्सीलरेटर: गुटेरेस

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित भारत मण्डपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि विज्ञान आधारित एआई गवर्नेंस प्रगति पर ब्रेक नहीं, बल्कि समाधान का एक्सीलरेटर है। उन्होंने आगाह किया कि यदि एआई के लिए साझा वैश्विक मानक नहीं बने, तो दुनिया भर में नियमों का ‘पैचवर्क’ तैयार हो जाएगा, जिससे लागत बढ़ेगी, सुरक्षा कमजोर होगी और असमानताएं गहरी होंगी।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि स्पष्ट और भरोसा पैदा करने वाले नियम व्यवसायों को दिशा देते हैं, जिससे नवाचार सही रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सकता है। विज्ञान आधारित शासन प्रगति को रोकता नहीं है, बल्कि उसे अधिक सुरक्षित, निष्पक्ष और व्यापक रूप से साझा करने योग्य बनाता है।

एंटोनियो गुटेरेस जोर देकर कहा कि एआई के प्रभाव बच्चों की सुरक्षा, श्रम बाजार में बदलाव और बड़े पैमाने पर हेरफेर जैसे जोखिम का समय रहते आकलन जरूरी है, ताकि देश अपने नागरिकों को तैयार कर सकें, उनकी रक्षा कर सकें और उनमें निवेश कर सकें। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कम प्रचार, कम भय और अधिक तथ्य व सबूत। विज्ञान के मार्गदर्शन में एआई को अनिश्चितता के स्रोत से सतत विकास लक्ष्यों के लिए एक विश्वसनीय इंजन में बदला जा सकता है। उन्होंने ऐसी नीतियां बनाने का आह्वान किया जो उतनी ही स्मार्ट हों, जितनी तकनीक जिसे वे दिशा देना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button