मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चारामा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह लगभग तीन बजे एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चारामा थाना पुलिस ने बताया है कि सुबह ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाइवे-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे-30 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

जेसीबी एवं अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button