मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से युवक ने कूदकर की आत्महत्या, मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक ने बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी था।

पुलिस से प्राप्त जानकरी के अनुसार न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में बीती रात डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक ने आत्महत्या का फैसला क्यों किया, इसकी जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर थाना इलाके में एक हफ्ते के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 साल की हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड की थी।

 

 

Related Articles

Back to top button