मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा, राज्य के विकास में आई है तेजी : सीएम

ग्वालियर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे, जहाँ वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से विकास की राह में बाधा बने नक्सलवाद का लगभग खात्मा हो चुका है और यह अब अपने अंतिम चरण में है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा, हमारे दो साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में जो सबसे बड़ी बाधा वर्षों से थी, वह थी नक्सलवाद। हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, लगातार चल रही सुरक्षा रणनीतियों और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है। प्रदेश में लोगों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है।

Related Articles

Back to top button