सुरक्षा परिषद में भारत को मिली अस्थाई सदस्यता, अमेरिका ने किया स्वागत

नई दिल्ली,(Realtimes) भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 8वीं बार अस्थाई सदस्य चुना गया, संयुक्त राष्ट्र द्वारा 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष व सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों के लिए ये चुनाव कराया गया था। सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों में आयरलैंड, मेक्सिको और नॉर्वे को भी चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च संस्था का अस्थाई सदस्य बन गया है ।
भारत के चुने जाने पर यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने ट्वीट कर भारत को बधाई देते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को सफलापुवर्क चुने जाने के लिए बधाई देते हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं.
National NewsऔरChhattisgarh से जुड़ी अपडेट्स के लिए हमेंFacebook पर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutube पर subscribe करें।