मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलासपुर के दौरे पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलासपुर का दौरा करेंगे। वे बस्तर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11.40 बजे सीएम जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.50 बजे जगदलपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।बिलासपुर में दोपहर 2:30 बजे नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।इसके बाद दोपहर 2.45 बजे बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर में समाज प्रमुखों से भी साय चर्चा करेंगे। शाम साढ़े 4 बजे बिलासपुर में राजा रघुराज सिंह के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम करीब 5 बजे बिलासपुर में वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान करेंगे एवं बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब साढ़े 7 बजे राउत नाचा महोत्सव में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री साय वापस सीएम हाउस लौटेंगे।

 

Related Articles

Back to top button