मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बस्तर में शिक्षादूत बने नक्सलियों का नया टारगेट, एक और को अपहृत कर की हत्या

बस्तर में भी ऐसी कई घटनाएं बढ़ रही है। इससे पूरे इलाके में दहशत बढ़ गई है। दरअसल शिक्षादूत कल्लू ताती नेंड्रा की स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर अपने घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते से नक्सलियों ने उसको अगवा कर फिर शुक्रवार शाम को उसका मर्डर कर दिया।

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा शिक्षकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बीजापुर में नक्सलवादियों ने एक शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बस्तर में भी ऐसी कई घटनाएं बढ़ रही है। इससे पूरा इलाके में दहशत बढ़ गई है। जिससे स्थानीय लोगों की एक बार फिर से चिंताएं बढ़ रही है।

गुरुवार शाम को शिक्षादूत कल्लू ताती नेंड्रा की स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर अपने घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते से नक्सलियों ने उसको अगवा कर लिया और फिर शुक्रवार की देर शाम को उसका मर्डर पर कर शव को फेंक दिया। दरअसल यह गंगालूर क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके नेंड्रा में पदस्थ था, और तोड़का का रहने वाला था। गौरतलब है कि सलवा जुडूम के दौर के बाद से जिन इलाकों में नक्सलियों ने अपना आधिपत्य जमाया था, वहां की स्कूल भवनों को ध्वस्त कर दिया था। जिसके कारण बस्तर की कई स्कूलों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीन साल में दोगुनी हुई बाघों की संख्या, इतनी है राज्य में बाघों की कुल संख्या

लेकिन जैसे ही धीरे-धीरे माहौल सही होता रहा तो सरकार ने बंद स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू किया। इन स्कूलों में कई जगह स्थानीय युवाओं ने बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया है। बन्द स्कूलों के पुनः संचालन के बाद अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या नक्सली कर चुके हैं। इनमें 5 बीजापुर और 4 शिक्षादूत सुकमा जिले से हैं। हालही में सुकमा में एक शिक्षादूत का नक्सलियों ने मर्डर किया था।

 

Related Articles

Back to top button