छत्तीसगढ़ में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ, जानें कौन हैं ये... - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ, जानें कौन हैं ये…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 20 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया। इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री हो गए हैं, जो राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कैबिनेट है.

शपथ ग्रहण करने वाले तीन नए मंत्री

  • राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर, सरगुजा संभाग)
  • गुरु खुशवंत साहेब (आरंग, रायपुर संभाग; सतनामी समाज)
  • गजेंद्र यादव (दुर्ग शहर, दुर्ग संभाग; ओबीसी-यादव समुदाय)

ये तीनों पहली बार विधायक बने हैं और अपनी पहली विधायकी में ही मंत्री पद की शपथ ली है.

राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन

इस विस्तार से सरगुजा संभाग की मंत्रिमंडल में सहभागिता और मजबूत हुई है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन की कोशिश की गई है। सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व के तौर पर गुरु खुशवंत साहेब को शामिल किया गया है.

शपथ ग्रहण के बाद तीनों नए मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है, जहां विभागों के बंटवारे और रणनीति पर चर्चा होगी.

Related Articles

Back to top button