मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

नई दिल्ली/पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा से निकले नेता थे। एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक आखिरी कुछ सालों में भाजपा से जुड़े थे और कई राज्यों में गवर्नर के तौर पर सेवाएं दीं। सत्यपाल मलिक के एक्स अकाउंट से भी उनकी मौत की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button