मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नक्सलियों ने की शिक्षा दूत की हत्या, जंगल में मिला शव

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना ईलाके के पीलूर गांव के जंगल में उन्होंने मृतक का शव मिला है। वहीं, इस मामले में ग्रामीण की हत्या नक्सलियाें के द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। फिलहाल घटना काे लेकर अभी काेई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो गई है।  ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह पीलूर गांव के लाेगाें ने जंगल में शव देखा। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान विनोद मडे के रूप में की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। ग्रामीणाें ने इस संबंध में फरसेगढ़ थाना काे इसकी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मामले में अधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button