कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, 60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 5 मजदूरों की मौत- Hum Samvet

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 4 अन्य मजदूर घायल है। ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे। घायलों को तुरंत कुकदूर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 4 अन्य मजदूर घायल है। ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे। घायलों को तुरंत कुकदूर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ग्रामपानी आगरपानी के चांटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा था। जिससे ट्रक गहरे बोरवेल में गिर गया।
स्थानीय लोगों ने 11 जुलाई को बोरवेल गाड़ी को खाई में नीचे गिरा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सबसे पहले पुलिस ने मलबा हटवा ट्रक के नीचे दबे हुए मजदूरों को निकाला। जिसके बाद पहले तो उन्हें कुकदूर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया लेकिन, गंभीर स्थिति के मद्देनजर यहां से कवर्धा रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं खाई में बड़े पत्थर होने के कारण रेस्क्यू टीम को समस्या आ रही है।
यह भी पढ़ें: दमोह में नदी किनारे जल भरने आई महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, 1 घंटे बाद मिला शव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी 5 मृतकों में गजेन्द्र राम 30 वर्ष निवासी कुनकुरी जशपुर, सुभाष राम 25 वर्ष, कुनकुरी जशपुर, जशपुर निवासी 19 वर्षीय हरीश, देवधर आयु 45 वर्ष निवासी जशपुर, राज निवासी तमिनाडु उम्र 50 वर्ष शामिल है। पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे बोरवेल गाड़ी नं. TN 88 D 1702 शहडोल से बेमेतारा की ओर जा रही थीं। उसी दौरान चांटा गांव कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लोड था।



