कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

हमीरपुर: सोमवार को कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत पर स्वजनों में हड़कंप मच गया है। राठ कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी राजेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय प्रमोद पुत्र अंतराम अनुरागी सोमवार को नहाकर कमरे में गया था। तभी कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। घर में मौजूद बड़ी पुत्री ने आनन-फानन में कूलर के तार निकाल दिए। स्वजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉ चंद्रशेखर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां महक, खुशी व एक पुत्र दीपेंद्र छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी रामप्यारी, मां सुमित रानी का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राम आसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button