मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों बीती देर रात हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है । मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बादल के गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।

Related Articles

Back to top button