मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध होने या उनकी पहचान न होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। फडणवीस ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य के गृह मंत्री के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर कोई गलत खबर न चलाएं। महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक संदिग्ध नहीं है और सभी का पता चल चुका है। उन सभी को वापस भेजने की व्यवस्था कर दी गई है और राज्य में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा। सभी को आज शाम या कल तक वापस भेज दिया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान यह बात कही। भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने का ऐलान किया है। यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने विभिन्न वीजा पर राज्य भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है। राज्य में पानी की स्थिति के बारे में फडणवीस ने कहा, ‘‘अप्रैल और मई में बांधों में जल संग्रहण कम होता है। जल संग्रहण के बारे में योजना बनाई गई है। वर्तमान में राज्य के सभी बांधों में जल संग्रहण 38 प्रतिशत है।’’

Related Articles

Back to top button