आज रायपुर लाया जाएगा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी मिरानिया का शव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आज रायपुर लाया जाएगा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी मिरानिया का शव

रायपुर । देश के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार काे हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई थी। आज (बुधवार) दोपहर काे उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर से रायपुर लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर कारोबारी दिनेश की मंगलवार को शादी की सालगिरह थी। रायपुर के समता कॉलोनी में गरबा मैदान के निकट उनका घर है। उनकी मौत की दु:खद सूचना मिलते ही समता कॉलोनी समेत जान-पहचान, रिश्तेदार और व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। काराेबारी का पार्थिव शरीर आज दोपहर काे रायपुर लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button