उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा चलाए गयी 1543 ट्रेनों से  दिल्ली  आसपास के 7.6 लाख   यात्रियों ने महाकुम्भ में स्नान किया  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा चलाए गयी 1543 ट्रेनों से  दिल्ली  आसपास के 7.6 लाख   यात्रियों ने महाकुम्भ में स्नान किया 

 दिल्ली :उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल ने कुंभ मेले के दौरान 1543 ट्रेनें चलाईं और दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से 7.6 लाख यात्रियों ने कुंभ मेले में यात्रा की।

    13 जनवरी 2025 को कुंभ मेला शुरू होने के बाद से, उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए कुंभ मेला स्टेशनों जैसे: प्रयाग जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा कुंभ मेले के लिए लगातार विशेष ट्रेनें चला रहा है।

    दिनांक 12.1.2025 से 21.2.2025 तक की अवधि के दौरान कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से 108 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। इसी अवधि के दौरान दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से 1435 नियमित रेलगाड़ियां संचालित की गईं।

    दिनांक 12.01.2025 से 14.02.2025 की अवधि के दौरान, लगभग 4.3 लाख आरक्षित यात्री और 3.3 लाख अनारक्षित यात्री दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से कुंभ मेले के लिए यात्रा कर चुके हैं। यह जानकारी  उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दिया

Related Articles

Back to top button