नई सरकार शपथ ग्रहण से पहले बरसात ने किया स्वागत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

नई सरकार शपथ ग्रहण से पहले बरसात ने किया स्वागत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मौसम मेहरबान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर रामलीला मैदान में होना है। कुछ दिन से दोपहर होते ही सूरज आग उगलने लगता है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रात और कुछ क्षेत्रों में सुबह हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। कई इलाकों में अब भी बूंदाबांदी हो रही है। ऐसा लगता है कि मौसम के इस बदलाव से आज दोपहर बेहद सुकून भरी होगी।

यह भी हो सकता है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी फुहारें गिरें

भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ हिस्सों में सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 29.2, लोधी रोड में 28.3, आया नगर में 28.2 व पालम में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है।

Related Articles

Back to top button