भाजपा के 12 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित किया गया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजपा के 12 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित किया गया

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे पार्टी के 12 सदस्यों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया गया है। उक्ताश्य की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा गजेंद्र कुमार साहू, उत्तम कुमार साहू, करण बघेल, कुबेरनाथ देवांगन, मानिक राम नाग, चंद्रभान नागवंशी, चिंतामणि सोनी, रामकुमार मंडावी, रूपरानी दास, रामू कश्यप, गायत्री सोनी, धनसिंह नायक को भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button