जनसंपर्क सचिव पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जनसंपर्क सचिव पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा –

रायपुर।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सचिव पी. दयानंद रविवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और उनसे वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। पी. दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सेक्टर-6 में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया है, जहां लोगों को ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button