मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विष्णुदेव साय सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री कश्यप ने कहा कि 26 जनवरी भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है। यह दिवस भारत के लोगों को स्मरण दिलाता है कि देश संघर्षों के परिणाम स्वरूप लोकतांत्रिक भारत के रूप अस्तित्व में आया। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं का आधार स्तंभ है।

महिलाओं को बराबर का अधिकारी, तीन तलाक से छुटकारा सहित मोदी ने लोकतंत्र को किया मजबूत

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या मंत्री केदार कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान और बराबर का अधिकार देने की दिशा में मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आज हम देश रहे हैं कि भारत की मातृशक्ति हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसे रूढ़िवादी कानून को समाप्त करते हुए। सामाजिक क्रांति को बढ़ावा दिया। लोकतंत्र के प्रति आज भारत का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझ रहा है।

वनमंत्री कश्यप ने पुनः प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने देश के लिए हमारे राष्ट्र की एकता और समृद्धि के लिए काम करें।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

 

Related Articles

Back to top button