मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कवर्धा शहर कांग्रेस की कमान अशोक सिंह ठाकुर और कवर्धा ग्रामीण की कमान मणिकांत त्रिपाठी को

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने अशोक सिंह ठाकुर को नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा का  कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

इसी क्रम में मणिकांत त्रिपाठी को ब्लाक कमेटी (ग्रामीण) कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जल्द ही संभावित पालिका और पंचायतों के चुनाव के मद्देनजर इन नियुक्तियों के महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button