State
वापसी के बाद सुबोध बने सीएम के प्रमुख सचिव, जीपी सिंह की ज्वाइनिंग भी

रायपुर(realtimes) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री में प्रमुख सचिव बनाया गया है। श्री सिंह हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्त से वापस लौटे हैं। वे केंद्र सरकार में वे करीब पांच साल पहले छत्तीसगढ़ से गए थे। पिछले दिनों उन्होंने यहां आकर जॉइनिंग दी थी।

दूसरी ओर आईपीएस जीपी सिंह ने भी जॉइनिंग दे दी है। उनके खिलाफ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई मामले बनाए गए थे. बाद में उन्हें अनिवार्य सेवा मुक्ति दे दी गई थी। इसके खिलाफ उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी। जीपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आकर जॉइनिंग दे दी है।



