भारत ने भारतीयता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता व प्रौद्योगिकी को अपनाया है : शिक्षा मंत्री प्रधान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भारत ने भारतीयता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता व प्रौद्योगिकी को अपनाया है : शिक्षा मंत्री प्रधान

भारत ने भारतीयता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता व प्रौद्योगिकी को अपनाया है : शिक्षा मंत्री प्रधान

 नयी दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने भारतीयता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता और प्रौद्योगिकी को अंगीकार किया है। प्रधान ने यह टिप्पणी भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सामाजिक एवं मानव विज्ञान संबंधी अनुसंधान इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक जीवंत प्राचीन सभ्यता है, जिसने अपने मूल चरित्र को बरकरार रखते हुए आधुनिकता को अपनाया है। मजबूत सामाजिक विज्ञान अनुसंधान सभ्यतागत जीविका और विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल भारतीयता के सभ्यतागत लोकाचार को मजबूत करेगी और भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधान ने कहा, “एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसी तकनीकों के साथ नौकरियों की प्रकृति तेजी से बदल रही है। दुनिया इन परिवर्तनों से जूझ रही है और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कि तकनीकी व्यवधान सामाजिक विकास में सहायता करें।” उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अन्वेषण और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के बीच कोई विरोधाभास नहीं है।

Related Articles

Back to top button