मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस नहीं होती तो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो कार शेड में देरी नहीं होती: निर्मला सीतारमण

कांग्रेस नहीं होती तो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो कार शेड में देरी नहीं होती: निर्मला सीतारमण

 नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को पूर्ववर्ती “कांग्रेस नीत सरकार” पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो कार शेड सहित महाराष्ट्र में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया।सीतारमण ने दावा किया कि कांग्रेस, अविभाजित शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती महाविकास आघाडी(एमवीए) सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा मुंबई के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क की समस्याओं को हल करने का प्रयास किये जाने पर भी बाधाएं उत्पन्न कीं। सीतारमण ने राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक में यह बात कही। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और अब वह भाजपा नीत सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर सीतारमण के साथ विजय रूपाणी भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, “अगर महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस सत्ता में नहीं होती तो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पहले ही शुरू हो गई होती।” सीतारमण ने मुंबई मेट्रो परियोजना के तहत आरे कार शेड निर्माण में देरी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से महाराष्ट्र को शक्तिशाली राज्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा, ”हम एक हैं तो सेफ हैं।”

 

 

Related Articles

Back to top button