आरडीए कॉलोनी में माता रानी के विसर्जन पर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आरडीए कॉलोनी में माता रानी के विसर्जन पर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम

रायपुर।

आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द रायपुर में माता रानी के विसर्जन पर श्रद्धालुओं की आंखें भर आई। आरडीए कॉलोनी में श्रीराम भक्त परिवार समिति के द्वारा माता रानी का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया। महिला एवं पुरुष भक्ति में झूमते हुए विसर्जन के लिए निकले। माता रानी के दर्शन का लाभ देने पूरे कॉलोनी से होते हुए विसर्जन यात्रा निकाली। समिति के संयोजक जयप्रकाश झा, अध्यक्ष हर्ष सिंह परिहार, सलाहकार रामआसरे राय एवं संगीता परिहार,कुमारी राय, मीरा श्रीवास्तव एवं तारा सहित अन्य महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Back to top button