युवा कांग्रेस सादगी से मनाएगी राहुल गाँधी का जन्मदिन

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को सादगी से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव और राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा के निर्देश पर प्रदेश भर के युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्षों को राहुल गांधी के जन्म दिन को बच्चों के साथ सादगी से मनाने निर्देशित किया गया है।
पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने बताया सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण अपने अपने जिला और विधानसभा में स्तिथ बाल आश्रम में जाकर बच्चों को गणवेश, कॉपी पुस्तक,फ़ल वितरण कर सादगी के साथ बाल आश्रमों के बच्चों के साथ राहुल जी का जन्मदिन मनायेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शेख मुशीर ने दी।