मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

शिमला में बादल फटने से तबाही, दो शव मिले व 36 लापता

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी इलाके में कुदरत का कहर देखने को मिला है। समेज और कंदराहड़ में गुरुवार तड़के बादल फटने के बाद आए सैलाब ने इलाके में तबाही मचा दी। सैलाब में कई परिवार व हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के सात कर्मचारी सहित 36 लोग लापता हैं। प्रशासन ने व्यापक स्तर पर राहत व बचाव कार्य चला रहा है। राहत व बचाव दलों ने अब तक दो शव बरामद किए हैं। सैलाब से समेज सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वे घरों सहित बह गए।

झकझोर कर रख देने वाले इस कुदरती आपदा में अपने मासूम बच्चों सहित कई माताएं बह गईं। बादल फटने की घटना का असर रामपुर में झारखंड के चार लोग रामपुर के कंदराहड़ के खुश्वा क्षेत्र के आठ लोग भी लापता हैं। समेज में मजदूरी करने वाली झारखंड निवासी ममता पत्नी राज कुमार और उनकी मासूम बेटी मुस्कान, रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ और उनकी बेटी अंजलि हादसे के बाद लापता हैं।

रामपुर के कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़ में सैलाब के बाद आठ लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। इनमें कई परिवार शामिल हैं। इनमें कंदराहड़ निवासी 58 वर्षीय सूरत राम, उनकी पत्नी 54 वर्षीय संतोष कुमारी और बेटा 30 वर्षीय नीरज कुमार शामिल हैं। इसी गांव की रचना (23) पत्नी राजेश कुमार भी लापता है। वहीं अनीता (40) पत्नी अशोक कुमार और उनकी बेटी योग (11) प्रिया पुत्री अशोक और उनके बेटे मुकेश (19) का भी अब तक सुराग नहीं मिला है। कुल्लू जिला के निरमंड का 55 वर्षीय वेद राज पुत्र कौल राम गांव भी लापता है।

Related Articles

Back to top button