CG Double Murder: मां-बेटी की हत्या..अधजली हालत में मिली लाश..हत्या कर शव को जलाने की कोशिश.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Double Murder: मां-बेटी की हत्या..अधजली हालत में मिली लाश..हत्या कर शव को जलाने की कोशिश..








बलौदाबाजार। भदरा गांव के एक घर में मां और बेटी की हत्या कर दी गई है। दोनो के शव घर पर अधजली हालत में मिली है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरा का है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश घर के अंदर मिली है। भदरा गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला संतोषी साहू और उसकी 16 वर्षीय बेटी की अधजली लाश घर में मिली है। अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। मां किचन में और बेटी की लाश बरामदे में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं।

मामले एसडीओपी कसडोल ने बताया कि मां-बेटी की अधजली लाश मिली है। शरीर में चोट के निशान भी हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मां और बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं। घटना के दिन मृतका का बेटा दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अहिल्दा गांव गया हुआ था। जहां से उसने अपनी मां को फोन लगाया, लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया। तो उसने पड़ोसी को फोन किया, जब पड़ोसी ने जब घर में जाकर देखा, तो मां और बेटी की लाश पड़ी हुई थी।

कसडोल पुलिस ने बताया कि, इस दोहरे हत्याकांड की हर पहलू पर जांच की जा रही है। हत्या कैसे हुई है, इसकी जानकारी फोरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा।






Related Articles

Back to top button