Gangwar in Bhilai: देर रात अमित जोश और स्टेनली गैंग के बीच फायरिंग, दो लोग घायल.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

Gangwar in Bhilai: देर रात अमित जोश और स्टेनली गैंग के बीच फायरिंग, दो लोग घायल..

भिलाई। भिलाई में देर रात ग्लोब चौक के सेक्टर-7 में अमित जोश ग्रुप और स्टेनली ग्रुप के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6 का रहने वाला अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं। इसका स्टेनली ग्रुप से पुराना विवाद है। स्टालिन ग्रुप के रोशन स्टेनली के साथ प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हैं करीब एक सप्ताह पहले रोशन स्टेनली ने अमित जोश के बहनोई लक्की पर ब्लेड से हमला किया था। जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। 25 जून को अमित की एनिवर्सरी थी।

बताया जा रहा है कि, विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। फिर रात करीब सवा दो बजे ग्लोब चौक से बाइक से एक चक्कर लगाकर बातचीत करते लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे बाइक से आ रहे अमित जोश और उसके साथी को लगा कि आगे बाइक वाले लड़कों ने उन्हें गाली दी है। इससे आक्रोशित होकर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक राउंड गोली सुनील यादव और दूसरी आदित्य सिंह को लगी।

रायपुर के अंबेडकर में चल रहा इलाज

घायल होने पर दोनों को दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है। दोनों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसीसीयू और भिलाई नगर पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। स्टालिन और अमित जोश के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन पुलिस ने स्टानिन के बारे में पता किया, तो उसके नागपुर में होने की सूचना मिली है। जबकि घटना रात में हुई है।

अमित जोश और स्टेनली ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर उन्हें किराए पर चढ़ाना है। इससे यह लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी कार्रवाई करने से डरते हैं। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य अपराधों के करीब 49 मामले दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है।

Related Articles

Back to top button